नरसिंहपुर/गाडरवारा। 7 अप्रैल 2026
गाडरवारा के शांति नगर कॉलोनी, महाराणा प्रताप वार्ड में एक पड़ोसी विवाद के चलते तनावपूर्ण स्थिति सामने आई है। शिकायतकर्ता विनीता कौरव ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी रामेश्वर किरार एवं उनकी पत्नी मालती किरार द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, गंदी गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायत के अनुसार, रामेश्वर किरार द्वारा अपने भूखंड पर टिन शेड का निर्माण करते समय कथित रूप से बिना अनुमति के शिकायतकर्ता की दीवार को नुकसान पहुंचाया गया और उसमें कीलें ठोक दी गईं। इस पर आपत्ति जताने पर विवाद और बढ़ गया।
आरोप है कि दिनांक 29 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे रामेश्वर किरार घर पहुंचा और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए दबाव बनाया। इसके बाद उसकी पत्नी मालती किरार को बुलाकर भी कथित रूप से अभद्र भाषा का उपयोग कराया गया और घर पर पत्थर फेंकने की घटना हुई, जिससे शिकायतकर्ता और उनका परिवार बाल-बाल बचा।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके पति को झूठे मामलों में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई।
⚖️ (नोट: यह समाचार शिकायतकर्ता के आरोपों पर आधारित है।
संबंधित पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया एवं पुलिस की पुष्टि अभी प्राप्त नहीं हुई है।)
👉 फिलहाल मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने की बात सामने आई है, आगे की कार्रवाई और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।








