नरसिंहपुर, 18 मार्च 2026।
उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले के 1276 सामाजिक चेतना केंद्रों पर आयोजित परीक्षा को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। एक ओर प्रशासन 31,195 लोगों की भागीदारी का दावा कर रहा है, वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
कई केंद्रों पर बोर्ड तक सही हालत में नहीं मिले, चॉक से लिखे गए, अधूरी जानकारी और अधिकारियों के नाम तक अपडेट नहीं,उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आयोजित परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक केंद्र पर “साक्षरता” को ही गलत लिखकर “सक्षारता” कर दिया गया।
। इससे साफ झलकता है कि शाला मद का पैसा कहां खर्च हो रहा है।
कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें परीक्षा की जानकारी तक नहीं थी, फिर इतनी बड़ी संख्या कैसे दर्ज हुई? ऐसे में सवाल उठता है, क्या यह वास्तविक मूल्यांकन था या सिर्फ कागजी खानापूर्ति?
अब नजर इस बात पर है कि जिम्मेदार अधिकारी इन सवालों पर क्या जवाब देते हैं!
नोट – इस खबर को 16 मार्च को भी दिखाया था, पर इस पर अभी तक कोई संज्ञान नही लिया गया!








