नरसिंहपुर। 17 मार्च 2026 साहू समाज एवं साहू महिला मंडल के तत्वावधान में आराध्य देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जन्म जयंती के अवसर पर 17 मार्च, मंगलवार को भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन होटल सावित्री सिग्नेचर, खैरी नाका, नरसिंहपुर में धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न होगा।
आयोजन समिति द्वारा जयंती समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसके तहत 15 मार्च को मां कर्मा देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। वहीं 16 मार्च को मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग, फैंसी ड्रेस, डांस एवं व्यंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
समिति के सदस्यों द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक समाजजन इस आयोजन में शामिल हो सकें। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 17 मार्च को आयोजित मुख्य मंचीय कार्यक्रम में सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
आयोजन समिति ने समस्त साहू समाज एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव को सफल बनाएं तथा मां कर्मा देवी के आशीर्वाद का लाभ प्राप्त करें।
= 16 मार्च दिन सोमवार को पोलखोल से बातचीत में समाज की महिलाओं एवं महिला अतिथियों ने कार्यक्रम की सफलता एवं समाज को एकजुट होने का संदेश दिया!








