एक बुजुर्ग महिला की मौत का सौदा करते हो पापी,करंट से मौत या लापरवाही? रिपोर्ट से पहले ही समझौते की चर्चा जो भी इस मामले में दोषी हो उस पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए?

नरसिंहपुर। 12 मार्च 2026 जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित घाटपिंडरई गांव में करंट लगने से हुई मौत के मामले में अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को लखन पटेल के खेत में बिछे करंट के तारों में उलझने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

इस मामले को Polkhol News ने प्राथमिकता से 1 मार्च को प्रमुखता से दिखाया था, जिससे यह मामला तुरंत सुर्खियों में आया।

घटना के बाद से अब तक 11 दिन बीत जाने के बावजूद पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिल पाई है, जिसके कारण पुलिस मामला दर्ज नहीं कर सकी है।

जानकारी के अनुसार एक अन्य मीडिया कर्मी ने , इस मामले में पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. वीरेंद्र पटेल से रिपोर्ट के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि “अभी रिपोर्ट नहीं दी है, बनेगी तब देंगे, दोबारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए कॉल न करें।”

इधर, मृतक की आत्मशांति के लिए होने वाले गंगापूजन से पहले गांव में समझौते की पंचायत की चर्चा भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच राजीनामा कराने की कोशिशें चल रही हैं।

मामले में आरोपित पक्ष के एक रिश्तेदार और एक शासकीय शिक्षक ने भी मीडिया को समझौते की बैठक होने की जानकारी दी है।

वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अभाव में पुलिस भी फिलहाल कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

नोट- एसपी साहब से आग्रह इस मामले को स्वयं संज्ञान में लेकर विशेष टीम गठित करें जिससे मृतक बुजुर्ग माता जी को न्याय मिल सके और जो भी दोषी हों उन पर कार्रवाई की जाऐ!

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!