दो दिन में तीन हत्याएं: नरसिंहपुर में बढ़ती वारदातों से दहशत, करेली के खेत में मिली 25 वर्षीय महिला की लाश!”

नरसिंहपुर | 11 मार्च 2026 जिले में लगातार हो रही हत्याओं की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते दो दिनों में तीन हत्याओं की घटनाओं से पूरे जिले में सनसनी का माहौल बन गया है।

9 मार्च को सांईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी में एक बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 10 मार्च को प्रेस वार्ता कर खुलासा किया, जिसमें 6 आरोपियों के शामिल होने की जानकारी दी गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस दोहरे हत्याकांड में मृत महिला का सगा भाई और उसके रिश्तेदार ही कातिल निकले।

इसी बीच थाना करेली क्षेत्र के ग्राम रॉकई के पास बसेड़ी हार क्षेत्र 11 मार्च सुबह किसी अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना थाना करेली को मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या 10–11 मार्च के बीच देर रात होने की आशंका बताई गई है, महिला कि पहचान 25 वर्षिय आयु बताई गईं जिससे इलाके में फिर सनसनी फैल गई। खेत में महिला का शव मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही करेली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

लगातार हो रही हत्याओं की घटनाओं के चलते जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दो दिन में तीन हत्याओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है और आमजन में भय का माहौल बन गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

📰 Polkhol Newz
निष्पक्ष • निर्भीक

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!