नरसिंहपुर। 11 मार्च 2026
जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के कुम्हराखेड़ा गांव में कथित रूप से खुलेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां स्थित अक्षय किराना भंडार में कथित तौर पर चार युवकों द्वारा दुकान संचालक के साथ मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है।
जानकारी के अनुसार कुम्हराखेड़ा निवासी राकेश नेमा अपनी किराना दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान चार युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और राजश्री लेने के बाद जब राकेश नेमा ने उनसे पैसे मांगे तो वे भड़क गए। कथित तौर पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दुकान के अंदर घुसकर राकेश नेमा के साथ मारपीट की और दुकान में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कथित घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे किसी राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में कुछ युवक दुकानदार के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़ित राकेश नेमा ने इस मामले में गोटेगांव थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
नोट – क्या मजबूरी है गोटेगांव पुलिस की जो अपराधियों के आगे नतमस्तक है?
Polkhol Newz
निष्पक्ष • निर्भीक 📰








