नरसिंहपुर। 10 मार्च 2026 क्षेत्र के जलाराम आश्रम में सभी क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना को लेकर परम् पूज्य गुरुदेव सुरेंद्र दास महाराज के सान्निध्य में विशेष मिर्ची यज्ञ का आयोजन किया गया। इस पावन धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) भी सम्मिलित हुए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर विधायक पटेल ने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी नागरिकों का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति से परिपूर्ण रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक और धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों के बीच भाईचारे और लोककल्याण की भावना को मजबूत बनाते हैं।
मिर्ची यज्ञ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा शांति के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान आश्रम परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
Polkhol Newz
निष्पक्ष • निर्भीक 📰








