नरसिंहपुर | 9 मार्च 2026 (सोमवार)
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Polkhol Newz सौरभ प्रताप सिंह राठौर की ओर से जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए सीनियर नर्सिंग ऑफिसर्स का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में वर्षों से अपनी सेवाएं दे रही नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मौली कामनी राम, आरती गढ़ेवाल, सुनीता बाहने एवं भारती शामिल रहीं। सभी ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपने समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से मरीजों की सेवा करते हुए समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य किया है।
इस अवसर पर Polkhol Newz की ओर से कहा गया कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इनका सम्मान करना समाज के प्रति उनके योगदान को नमन करने जैसा है।
कार्यक्रम के अंत में सभी नर्सिंग ऑफिसर्स को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
Polkhol Newz
निष्पक्ष • निर्भीक 📰












