बिना नंबर बाइक, हाथ में पिस्टल! गाडरवारा में ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत पुलिस ने दबोचा आरोपी!”

नरसिंहपुर | 23 दिसंबर 2025
जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत गाडरवारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 22 दिसंबर 2025 की रात थाना गाडरवारा पुलिस टीम द्वारा गोल्डन सिटी कॉलोनी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार युवक को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ब्रजेश कुशवाहा, निवासी जिला नर्मदापुरम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25(1)(a), 25(1)(b) एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!