मेधावी छात्राओं का सम्मान और कोपल पत्रिका का शुभारंभ!”

 

नरसिंहपुर / 5 दिसंबर 2025

सांदीपनि एसडीएम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नरसिंहपुर में बुधवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने विद्यालय की कोपल पत्रिका के प्रथम अंक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने अर्द्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही, सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाली छात्राओं एवं शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।

पूर्व राज्यमंत्री पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि जब बच्चे नवाचार करते हैं तो हृदय गर्व से भर उठता है। उन्होंने नई शिक्षा नीति के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को सभी प्रकार के नशे से दूर रहने और मोबाइल का सकारात्मक एवं सीमित उपयोग करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नीरज दुबे, रामसनेही पाठक, सुनील कोठारी, संस्था प्राचार्य प्रभात कुमार मिश्रा, उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के प्राचार्य श्री जीएस पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बीएल शर्मा सहित अनेक अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएँ और छात्राएँ उपस्थित रहीं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!