गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में इतिहास रचता स्वागत समारोह पहले बैच की 60 छात्राओं का हुआ भव्य अभिनंदन!”

नरसिंहपुर / 5 दिसंबर 2025

Narsinghpur.गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आज का दिन बेहद ऐतिहासिक और उत्साह से भरपूर रहा। पाँच वर्ष पूर्व निर्मित हुए इस भव्य भवन को वर्ष 2025 में मान्यता प्राप्त होने के बाद पहली बार B.Sc. Nursing प्रथम वर्ष की छात्राओं का प्रवेश हुआ। जिले एवं जिले के बाहर से आई 60 मेधावी छात्राओं का आज गरिमामय स्वागत किया गया, जिससे पूरा परिसर उल्लास और नई ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

इस उपलब्धि के पीछे प्राचार्य शारदा नागवंशी के निरंतर और अथक प्रयासों को विशेष रूप से सराहा गया, जिनकी नेतृत्व क्षमता ने संस्थान को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। प्रथम बैच के आगमन ने कॉलेज के शैक्षणिक सफर में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।

स्वागत-सम्मान समारोह में यह रहे प्रमुख उपस्थित:

प्राचार्य शारदा नागवंशी

वाइस प्रिंसिपल नीलम राजपूत

वरिष्ठ ट्यूटर ममता चौबे, विन्दु काबले

सिस्टर ट्यूटर जया नागरे, रत्ना चौरसिया, विनिता विसेन

कॉलेज के अन्य कर्मचारी एवं स्टाफ सदस्य

कार्यक्रम में छात्राओं का तिलक, पुष्प एवं मंगलकामनाओं के साथ अभिनंदन किया गया। पूरे आयोजन ने न केवल छात्राओं का मनोबल बढ़ाया बल्कि संस्थान की प्रतिष्ठा में भी नया आयाम जोड़ा।

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग का यह शुभारंभ आने वाले वर्षों में जिले के मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेगा, ऐसी आशा पूरे स्टाफ व प्रशासन ने व्यक्त की।

Sourabh pratap singh rathore..

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!