मुंबई / 11 नवंबर 2025
मुंबई। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र की पहली फिल्म “दिल भी तेरा हम भी तेरे” थी।
8 दिसंबर 1935 को पंजाब में जन्मे धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित और लोकप्रिय अभिनेताओं में रहे।
निधन की सूचना मिलते ही अस्पताल में उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। बेटों सनी देओल, बॉबी देओल और बेटी ईशा देओल के साथ पत्नी व अभिनेत्री हेमा मालिनी भी अस्पताल पहुंचीं।
धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। फिल्म उद्योग ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।







