4️⃣ “सुआतला-ठेमी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: स्मैक तस्करों पर शिकंजा, लाखों का नशा बरामद”!

नरसिंहपुर! 5 मार्च 2026
अवैध नशे के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

• नशे के सौदागरों पर करारा प्रहार: 44.3 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) जप्त।
• कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹6 लाख रुपये।
• दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।
• थाना सुआतला एवं थाना ठेमी अंतर्गत की गयी कार्यवाही।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध “OPERATION EAGLE CLAW” जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे विरूद्ध लगातर प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो को जप्त कर सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
इसी क्रम में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “OPERATION EAGLE CLAW” के तहत अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी, तेन्दूखेडा अभिनव मिश्रा एवं एसडीओपी, गोटगांव मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना सुआतला एवं थाना ठेमी पुलिस टीम द्वारा पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त की गयी है।

थाना सुआतला पुलिस की कार्यवाही :
• आरोपी : युवराज सिंह निवासी ग्राम नांदिया, हाल जगदम्बा कॉलोनी, राजमार्ग, थाना सुआतला, जिला नरसिंहपुर।
• जप्त मादक पदार्थ : 23.4 ग्राम अवैध स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 2.5 लाख अनुमानित)

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

थाना ठेमी पुलिस की कार्यवाही :
• आरोपी : इंद्रजीत सिंह निवासी सूरवारी, थाना ठेमी, जिला नरसिंहपुर।

• जप्त मादक पदार्थ : 20.9 ग्राम अवैध स्मैक तथा एक मोबाइल एवं मोटर साईकिल (जप्त मशरूका की कीमत लगभग ₹ 3.5 लाख अनुमानित)
• वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 21 (बी). 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध!

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका : उक्त दोनों कार्यवाही में क्रमशः थाना सुआतला से निरीक्षक प्रियंका केवट, सउनि सुमित तिवारी, प्रधान आरक्षक अशोक अहिरवार, आरक्षक सतेन्द्र, भगवानदास पटैल, प्रिंस पटैल एवं थाना ठेमी से निरीक्षक प्रीति मिश्रा, उप निरी.दिलीप सिसोदिया, प्रधान आरक्षक धनीराम, आरक्षक चंद्रप्रताप पटेल, सिद्धार्थ मिश्रा, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, आरक्षक नीरज डेहरिया की सराहनीय भूमिका रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!