✨📖 नरसिंहपुर में 66 प्राथमिक शालाओं में सम्पन्न हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता सर्वे ✨

नरसिंहपुर/ 28 सितम्बर 2025. जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर ने बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार जिले की 66 प्राथमिक शालाओं में कक्षा दूसरी व तीसरी पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा के शुरूआती चरणों में उनके सीखने की गति को मापने, बुनियादी आक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान सर्वे का आयोजन किया गया। जिले की वनवित 66 प्राथमिक शालाओं के कक्षा तीसरी के 668 में से 562 एवं कक्षा चौथी में 880 में से 762 छात्र- छात्राओं ने सर्वे में सहभागिता की।
जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र ने बताया कि कक्षा दूसरी और तीसरी का मार्च 2025 को आयोजित होने वाला बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता ज्ञान सर्वे वर्तमान की कक्षा तीसरी और चौथी को दूसरी और तीसरी मानते हुए फील्ड इन्वेस्टिगेटर डाइट के छात्राध्यापक द्वारा 25 सितम्बर को विकासखंड चीचली एवं चांवरपाठा की 23 शालाओं, 26 सितंबर को विकासखंड नरसिंहपुर व विकासखंड सांईखेड़ा की 24 शालाओं एवं 27 सितंबर को विकासखंड गोटेगांव व विकासखंड करेली की 19 शालाओं में सर्वे कार्य किया गया। बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता ज्ञान सर्वेक्षण 2025 के प्रभारी वरिष्ठ व्याख्याता  जीएल उप्रेलिया ने बताया कि सर्वे कार्य पूर्व डाइट के 186 छात्राध्यापक एवं रिजर्व दल को फील्ड इन्वेस्टिगेटर के दायित्व दिया गया था। उन्हें हिंदी, गणित व अंग्रेजी विषय के निर्धारित टूल्स के अनुसार मास्टर ट्रेजर द्वारा प्रशिक्षित किया गया था। विधिवत 31 रूट तैयार कर रूट प्रभारी एवं बस प्रभारी के साथ जिला शिक्षा अधिकारी संदीप नेमा द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्वाना किया गया।
बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता ज्ञान सर्वे के दौरान विकासखंड चीचली, चांवरपाठा, नरसिंहपुर, सांईखेड़ा, गोटेगाव व करेली की चयनित प्राथमिक शालाओं में कक्षा तीसरी एवं कक्षा चौथी में दर्ज बच्चों ने सहभागिता की। इस दौरान विकासखंड स्तर कंट्रोल रूम बनाया गया था। जिला स्तरीय निरीक्षण दल से डाइट प्राचार्य  राजीव किशोर श्रीवास्तव, जिला परियोजना समन्वयक  मनीष चौकसे, वरिष्ठ व्याख्याता श्रद्धा शुक्ला, डॉ. अलका शर्मा,  एसके शर्मा,  गोविंद बड़कुर,  आनंद शर्मा,  लाडान उप्रेलिया, एपीसी  समीर त्यागी, बीएसी, जनशिक्षक, मास्टर ट्रेनर आदि द्वारा सर्वे वाली शालाओं का निरीक्षण्या कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!