शिक्षा के मंदिर की जर्जर दीवारें, गांधी जयंती पर सरपंच का उपवास!”

नरसिंहपुर / 2 अक्टूबर 2025

नरसिंहपुर। गांधी जयंती पर जहां देशभर में महात्मा गांधी को याद किया गया, वहीं नरसिंहपुर में ग्राम मेहरागांव की सरपंच माया विश्वकर्मा ने शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत उजागर करने का रास्ता चुना।
जर्जर स्कूल भवन के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सरपंच माया विश्वकर्मा और ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय स्थित सुभाष पार्क चौराहे पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय उपवास रखा।

ग्रामीणों का कहना है कि मेहरागांव का प्राथमिक विद्यालय लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में है। बरसों से नए भवन की मांग की जा रही है, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गई।

सरपंच माया विश्वकर्मा ने बताया कि स्कूल की जर्जर हालत को लेकर जनसुनवाई में कई बार आवेदन दिए गए, मगर किसी प्रकार की कार्रवाई सामने नहीं आई। बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल भवन का पुनर्निर्माण आवश्यक है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यह आंदोलन आगे और बड़ा रूप लेगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!