बिना भ्रम, बिना डर: नरसिंहपुर SDM कार्यालय में आग की पोलखोल रिपोर्ट!”

नरसिंहपुर। 5 जनवरी 2026

जिला मुख्यालय स्थित एसडीएम कार्यालय में शनिवार 4 जनवरी को शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच अचानक आग लगने की घटना सामने आई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग एसडीएम कार्यालय के उस कक्ष में लगी, जहां जाति प्रमाणपत्रों से संबंधित दस्तावेज रखे गए थे। यह कक्ष काफी संकरा है और वहां पुराना बिजली का बोर्ड लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उसी पुराने विद्युत बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कागजों में आग लग गई। आग की लपटें पास के कमरों तक भी फैलने लगीं, जहां लकड़ी की खिड़कियों और अन्य सामान ने आग को और बढ़ा दिया।

सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस, दमकल वाहन, स्वयं एसडीएम मणिन्द्र कुमार सिंह एवं उनका कार्यालयीन स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा। दमकल कर्मियों और प्रशासन की तत्परता से आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया।

मौके पर मौजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी तत्काल क्षेत्र की विद्युत लाइन बंद की और बताया कि आग उसी पुराने बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी प्रतीत होती है। बताया गया कि एसडीएम कार्यालय की इमारत काफी पुरानी है और उसमें लगे विद्युत उपकरण व फिटिंग भी जर्जर अवस्था में हैं, जो इस घटना का प्रमुख कारण हो सकते हैं।

घटना के समय पोलखोल टीम भी मौके पर मौजूद रही और पूरी स्थिति पर नजर रखी गई। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

वहीं इस संबंध में एसडीएम मणिंद्र कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि आग में जले जाति प्रमाणपत्रों का संपूर्ण रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध है, इसलिए किसी भी प्रकार की घबराने या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

पोलखोल, हमेशा निष्पक्ष, आप तक बिना भ्रम के।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!