“नरसिंहपुर चलो” का आह्वान: जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 5 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना!”

नरसिंहपुर। 4 जनवरी 2026

जिले के बरमान रेत घाट पर कथा पूजन के दौरान पंडित कैलाश चंद्र मिश्रा के साथ अभद्रता एवं ब्रजेश नोरिया द्वारा मारपीट व गाली-गलौज के गंभीर आरोप जिला पंचायत सीईओ पर लगाए गए हैं। इस मामले को लेकर बीते दिवस जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था।

कांग्रेस का आरोप है कि अब तक जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ कोई ठोस एवं उचित कार्रवाई नहीं की गई है। इसी के विरोध में 5 जनवरी को दोपहर 11 बजे से जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
इस आंदोलन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल करेंगी। धरने में पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला, ब्लॉक, मंडल, सेक्टर पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, आईटी सेल, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित बूथ स्तर तक के समस्त जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्य, पार्षद एवं कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
कांग्रेस नेतृत्व ने जिले के सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!