नरसिंहपुर / 14 जनवरी 2026
जिले में आज 14 जनवरी को कलेक्टर के निर्देशानुसार बरमान मेला क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुख्य रूप से ओवरलोड बसों एवं मालवाहक वाहनों में ओवरलोड सवारी ले जाने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इस दौरान लगभग 30 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 5 वाहनों में कमी पाए जाने पर कुल 12,500 रुपये का जुर्माना किया गया।
यह कार्रवाई जिला परिवहन अधिकारी रवि बरेलिया के नेतृत्व में की गई।
साथ ही वाहन चालकों को मेला अवधि के दौरान ओवरलोडिंग न करने, यातायात नियमों का पालन करने एवं नियमानुसार वाहन संचालन करने की सख्त समझाइश दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।








