झिरना मेला बना आकर्षण का केंद्र, बच्चों से बुजुर्गों तक दिखा उत्साह!”

नरसिंहपुर! 14 जनवरी 2026
नरसिंहपुर नगर के ग्राम डेडवारा क्षेत्र स्थित झिरना में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर पारंपरिक झिरना मेले का आयोजन किया गया। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत यह मेला हर साल जनवरी माह में आयोजित होता है, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

मेले में मनोरंजन के विविध साधनों के साथ-साथ धार्मिक आस्था का विशेष महत्व देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने झिरना स्थित मंदिर में दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। साथ ही यहां स्थित कुंड पौराणिक मान्यताओं से जुड़े हुए हैं, जिनके प्रति लोगों में गहरी आस्था है।

मेले के आयोजन में झिरना मेला समिति का विशेष योगदान रहता है, वहीं

पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा और आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग झिरना मेले का आनंद लेने पहुंचे।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!