पुलिस कल्याण का नया अध्याय — रक्षित केन्द्र परिसर में आधुनिक कैंटीन का उद्घाटन”!

नरसिंहपुर   / 9 अक्टूबर 2025

 

*रक्षित केन्द्र परिसर, नरसिंहपुर में नवीन केन्द्रीय पुलिस कल्याण भंडार (केंटीन) का भव्य शुभारंभ*

दिनांक 09.10.2025 को रक्षित केन्द्र परिसर में नवीन केन्द्रीय पुलिस कल्याण भंडार (केंटीन) का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, जोन जबलपुर,  प्रमोद वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना की गरिमामय उपस्थिति रही। उनके कर-कमलों द्वारा फीता काटकर केंटीन का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस केंटीन की स्थापना का उद्देश्य पुलिस बल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को गुणवत्तापूर्ण उपभोक्ता सामग्री रियायती दरों पर सुलभ कराना है। केंटीन में आवश्यक दैनिक वस्तुएं सहजता से उपलब्ध होंगी, जिससे जवानों को अत्यधिक सुविधा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक,  संदीप भूरिया, एसडीओपी नरसिहपुर,  मनोज गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक  लाकेश मार्का,रक्षित निरीक्षक,  मनोरमा बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक गौरव चाटे, थाना प्रभारी स्टेशनगंज, रत्नाकर हिग्वें सहित अन्य पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी ने इस कल्याणकारी पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं इसे एक सकारात्मक कदम बताया।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!