नरसिंहपुर! 2 फरवरी 2026 जिले में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती के अवसर पर नरसिंहपुर में भव्य आयोजन किया गया। स्थानीय संत रविदास मंदिर झिरना से नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जिले भर से संत रविदास जी के अनुयायी, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। आयोजन के उपरांत संत रविदास मंदिर समिति झिरना द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया।
➡️ वहीं दूसरी ओर, शहर की अग्रणी शिक्षण संस्था नरसिंह पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव “नन्हे कदम, सपनों की पहली उड़ान” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज महाराज सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। नन्हे विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति “सिंदूर” ने उपस्थित अभिभावकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। अंत में विद्यालय की ओर से आभार प्रदर्शन किया गया।








