जितेंद्र लोधी प्रदेश सचिव, निकिता सक्सेना जिला महासचिव और विवेक पटेल युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस में नई टीम का ऐलान!”

 

नरसिंहपुर / 6 नवंबर 2025

नरसिंहपुर/गोटेगांव। युवा कांग्रेस ने नई ऊर्जा, उत्साह और सक्रिय नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए अपनी नई संगठनात्मक टीम की घोषणा की है। नई टीम से संगठन को मजबूत दिशा और युवाओं की बढ़ती भागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है।

गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में सूर्य प्रताप सिंह राजपूत युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

घोषित प्रमुख पदाधिकारी..

विवेक पटेल – युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष

निकिता सक्सेना – युवा कांग्रेस जिला महासचिव

यशवंत सिंह कौरव – जिला महासचिव

सोमनाथ पटेल – जिला महासचिव

राहुल ठाकुर – प्रदेश महासचिव

जितेंद्र लोधी – युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव

शुभम ठाकुर – विधानसभा अध्यक्ष

अमित श्रीवास्तव – नगर अध्यक्ष

नई टीम से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने और युवाओं की नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!