उधारी के विवाद में क्रूरता: युवक पर पीछे से डाला खौलता तेल, ठेमी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल!”

नरसिंहपुर। 6 मार्च 2026 ठेमी थाना क्षेत्र के ग्राम करकबेल में उधारी के विवाद को लेकर एक युवक पर खौलता गर्म तेल डालने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना में युवक बुरी तरह झुलस गया, वहीं परिजनों ने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील विश्वकर्मा (32 वर्ष) पिता रमेश विश्वकर्मा, निवासी करकबेल, का गांव के ही रेवाराम कहार और सतीश कहार से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोपहर में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी।

बताया जाता है कि गुरुवार रात लगभग 8:30 बजे सुनील विश्वकर्मा रेवाराम कहार की चाय-नाश्ते की दुकान के सामने गुटखा लेने के लिए रुके थे। इसी दौरान आरोप है कि रेवाराम कहार, सतीश कहार और उसके दो बेटों ने पीछे से आकर सुनील के ऊपर खौलता हुआ गर्म तेल डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के बाद घायल सुनील ने अपने परिवार को पूरी जानकारी दी। इसके बाद वह अपनी मां रंजना विश्वकर्मा और छोटे भाई सौरभ विश्वकर्मा के साथ रात में ही थाना ठेमी पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उन्हें पहले अस्पताल जाने की बात कहकर लौटा दिया।

परिजनों के अनुसार 6 मार्च की सुबह लगभग 11 बजे सुनील की मां रंजना दोबारा थाना पहुंचीं और रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की। इस दौरान थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा से मुलाकात हुई, जिन्होंने पहले नरसिंहपुर जिला अस्पताल में भर्ती होकर एमएलसी कराने के बाद ही कार्रवाई की बात कही।

घायल की पत्नी ऊषा विश्वकर्मा, जो गर्भवती हैं, भी इस दौरान परिवार के साथ परेशान होती रहीं। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद भी मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

घायल युवक को उसके परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नोट- थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा की कार्यप्रणाली हमेशा संदेहास्पद रहती है, आम जनों की हमेशा यहीं शिकायत रही है. की थाना प्रभारी मामलों में संवेदनशीलता नही दिखाती, अगर ऐसा है तो आपको अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए!

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!