मारपीट में युवक घायल, थाना में रिपोर्ट न लेने का आरोप -जिला अस्पताल से भी लौटे परिजन

नरसिंहपुर! 2 मई 2026
नरसिंहपुर जिले के मलाहपिपरिया निवासी प्रीतम पटैल को 1 मई शुक्रवार शाम कथित रूप से गांव के ही राजकुमार पटैल द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना चंदपुरा और पिपरिया के बीच की बताई जा रही है।

➡️ घायल युवक के परिजन उसे लेकर थाना ठेमी पहुंचे, जहां उनका आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। इसके बाद परिजन घायल को मोटरसाइकिल से नरसिंहपुर लेकर आए।

➡️ रास्ते में मीडिया कर्मी बबलू कहार और संदीप दुबे ने उन्हें रोककर जानकारी ली। इस दौरान साथ मौजूद युवक ने बताया कि वह घायल को मौके से उठाकर ला रहा था, उसे फोन पर सूचना मिली थी।

➡️ परिजनों का कहना है कि थाना में रिपोर्ट दर्ज न होने पर उन्होंने एसपी से शिकायत करने की बात कही और घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया।

➡️ सूत्रों के अनुसार, जिला अस्पताल में घायल युवक और उसके साथी की गार्ड से कहासुनी हो गई, जिसके बाद वे बिना इलाज कराए वापस लौट गए।

👉 मामले की आधिकारिक पुष्टि एवं पुलिस पक्ष अभी सामने आना शेष है।

Pol Khol Newz की विशेष रिपोर्ट

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!