नरसिंहपुर ! 3 अक्टूबर 2026
करेली। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 12.70 ग्राम स्मैक के साथ 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश कुर्मी पिता ज्ञानी प्रसाद कुर्मी, उम्र 25 वर्ष, निवासी खमरिया, थाना सुआतला है। आरोपी के कब्जे से 12.70 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह खिलचीपुर से स्मैक बेचने के उद्देश्य से लेकर आया था।
पुलिस अब स्मैक की सप्लाई करने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटा रही है। आरोपी के मोबाइल की सीडीआर सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में बाहर से बड़े पैमाने पर स्मैक की सप्लाई किए जाने की आशंका है।
पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना करेली में अपराध क्रमांक 927/2026, धारा 8/21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे, उप निरीक्षक विजय धुर्वे, चेतन तंतुवाय, लक्ष्मी नागपुरे, राजेन्द्र उईके, आर. सचिन लोधी, आर. कपिल राजपूत तथा साइबर सेल से म.आर. कुमद पाठक और आर. हेमंत वाडिवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बाइट: रत्नाकर हिंगवे, थाना प्रभारी करेली।








