“OPERATION EAGLE CLAW में बड़ी सफलता: नरसिंहपुर पुलिस ने खमतरा में कच्ची महुआ शराब के गढ़ पर मारा धावा, भारी मात्रा में जप्ती-नष्टीकरण”!

 

नरसिंहपुर / 8 नवंबर 2025

OPERATION EAGLE CLAW”*

*अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
• *लगभग 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।*
• *लगभग 200 किलोग्राम तहुआ लहान एवं अवैध शराब बनाने की सामग्री को किया गया नष्ट।*
• *एक आरोपी गिरफ्तार।*
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध *”OPERATION EAGLE CLAW”* जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 08.11.2025 को थाना स्टेशनगंज पुलिस टीम द्वारा ग्राम खमतरा में मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश दी गयी जिसके परिणाम स्वरूप भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है साथ बड़ी मात्रा में महुआ लहान एवं अवैध शराब बनाने की सामग्री नष्ट की गयी है।
• आरोपी : संजय उर्फ संजू ठाकुर निवासी ग्राम खमतरा, थाना स्टेशनगंज, जिला नरसिंहपुर।

• नष्टीकरण : लगभग 200 किलोग्राम तहुआ लहान एवं अवैध शराब बनाने की सामग्री को नष्ट किया गया है।
• जप्ती : लगभग 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।
• वैधानिक कार्यवाही : धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी स्टेशनगंज निरीक्षक सौरभ पटेल के साथ उनि राहुल सोनकर, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, आरक्षक संजय पांडे, लक्ष्मी नागपुरे की सराहनीय भूमिका रही ।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!