“OPERATION EAGLE CLAW : नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर गिरफ्तार, अवैध हथियार के साथ एक आरोपी पकड़ा गया”!

नरसिंहपुर, 03 दिसंबर 2025।
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “OPERATION EAGLE CLAW” के तहत जिले में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अलग-अलग टीमों ने दो महत्वपूर्ण सफलताएँ दर्ज कीं।

गाडरवारा में दो बड़े गांजा तस्कर गिरफ्तार

गाडरवारा क्षेत्र के डमरूघाटी रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी में दो व्यक्तियों से 07 किलो 338 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये है। साथ ही बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल, मोबाइल और नगदी भी जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी:

बलजीत सोहल, निवासी जिला जबलपुर

सुनील बैन, निवासी जिला जबलपुर

कार्रवाई: एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20 (बी) के तहत अपराध दर्ज।

मुख्य भूमिका:
थाना  प्रभारी    निरीक्षक विक्रम  रजक, सहा. उप निरीक्षक राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, शिवकुमार, रूपेन्द्र चौबे, महेन्द्र बावरिया, सौरभ मिश्रा, बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, ऐश्वर्य वेंकट, शिशुपाल सिंह तोमर, कुमुद पाठक, गीता अग्रवाल।

 

करेली में अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

करेली पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। आरोपी ग्राम शाहपुर क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा था।

गिरफ्तार आरोपी:

सुरेन्द्र कौरव, निवासी ग्राम शाहपुर, थाना करेली

कार्रवाई: आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध।

मुख्य भूमिका:
थाना    प्रभारी निरीक्षक  रत्नाकर हिंग्वे, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुवंर, राजेश नंदा, वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी, आरक्षक सचिन पटेल, ब्रजेश दीक्षित, महिला आरक्षक स्वेता।

 

नरसिंहपुर पुलिस की अपील

युवा पीढ़ी को नशे से बचाना हमारी प्राथमिकता है।

नशीली दवाओं या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

अपने बच्चों और आसपास के माहौल पर नजर रखें।

“नशे से दूरी, है ज़रूरी” — “Say No To Drugs”

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!