नरसिंहपुर। 6अक्टूबर 2026 जिला अस्पताल में 5 अक्टूबर को ड्यूटी पर तैनात गार्ड उत्तम कहार और राहुल श्रीवास के बीच हुए विवाद के मामले में अब राहुल श्रीवास का पक्ष भी सामने आया है। इससे पहले गार्ड उत्तम कहार ने राहुल श्रीवास पर ड्यूटी के दौरान झूमाझटकी, मारपीट करने और वर्दी फाड़ने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर थाना कोतवाली में राहुल श्रीवास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
पोलखोल ने गार्ड की ओर से सामने आए आरोपों और घटना की खबर को प्रमुखता से दिखाया था। अब इस पूरे मामले में राहुल श्रीवास ने अपना पक्ष रखते हुए घटना को लेकर अलग जानकारी दी है।
राहुल श्रीवास का कहना है कि उनकी पत्नी की डिलीवरी जिला अस्पताल में हुई थी और उन्हें बेटा हुआ है। इसी दौरान वह अपनी सास को अस्पताल के अंदर जाने देने के लिए गार्ड से कह रहे थे। राहुल का आरोप है कि गार्ड ने उनसे पास के नाम पर ₹200 लिए थे।
राहुल ने अपने ऊपर लगाए गए मारपीट और झूमाझटकी के आरोपों को लेकर भी अपना पक्ष रखा है और घटना के संबंध में अपनी पूरी बात पोलखोल के सामने रखी।
फिलहाल इस मामले में गार्ड और राहुल श्रीवास- दोनों पक्षों के अलग-अलग आरोप सामने आए हैं। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर और जांच के बाद ही घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पोलखोल की कोशिश है कि किसी भी विवाद में दोनों पक्षों की बात सामने रखी जाए। इस मामले में पुलिस का आधिकारिक जांच निष्कर्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।








