नरसिंहपुर। 22 मार्च 2026 जिले में जुआ एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। थाना स्टेशनगंज क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी इलाके में सूचना मिलने पर पुलिस ने दिनांक 20 मार्च को घेराबंदी
कर यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से लगभग ₹1,20,000 नकद, ताश के पत्ते एवं अन्य जुआ सामग्री जब्त की गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।








