*मोहन यादव के ‘दो कौड़ी’ बयान पर भड़के अजय सिंह राहुल, बोले- पद की गरिमा बनाए रखें!*

नरसिंहपुर! 1 जून 2026
नरसिंहपुर /गाडरवारा। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष Ajay Singh (अजय सिंह राहुल भैया) अल्प प्रवास पर गाडरवारा पहुंचे, जहां उन्होंने हीरा पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद किया। कार्यक्रम में उन्होंने संगठन को मजबूत करने, जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने और आगामी 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करने का आह्वान किया।

 

जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री Mohan Yadav के हालिया ‘दो कौड़ी’ संबंधी बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर अजय सिंह राहुल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को मर्यादित और जिम्मेदार भाषा का उपयोग करना चाहिए।
अजय सिंह राहुल ने कहा, “मुख्यमंत्री जैसे उच्च और संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के मुंह से इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती। यह एक गैर-जिम्मेदाराना बयान है। पद की गरिमा और मर्यादा का सम्मान किया जाना चाहिए।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें, जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं। उनके अनुसार, कांग्रेस को 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। जनसंवाद के दौरान संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई।

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!