*“नाबालिग बेटी के लापता होने पर मां ने SP से लगाई गुहार, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने और जेवर-नगदी ले जाने का आरोप!*

नरसिंहपुर। 5अक्टूबर 2025 जिले के एक गांव की महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने के मामले में पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को शिकायत आवेदन सौंपकर बेटी का पता लगाने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, महिला 7 सितंबर 2026 को अपनी पुत्री के साथ आमगांव पहुंची थी। महिला का कहना है कि आमगांव बस स्टैंड पर उसकी पुत्री शौचालय जाने के बाद वापस नहीं लौटी।

इसके बाद परिजनों ने आसपास तलाश की और पुलिस चौकी आमगांव में घटना की सूचना दी।

आवेदन में महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री के लापता होने से पहले एक युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। महिला ने उक्त युवक सहित उसकी मां और मामा पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की आशंका जताई है। शिकायत में तांत्रिक विद्या के जरिए बेटी को ले जाने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

महिला ने आवेदन में यह भी दावा किया है कि उसकी पुत्री के साथ कुछ जेवर और नकदी भी थी, जो उसके अनुसार लापता है। उसने पुलिस से बेटी की जल्द तलाश करने तथा यदि जेवर एवं नकदी के संबंध में कोई अपराध सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

महिला का कहना है कि उसने 7 सितंबर को पुलिस चौकी में सूचना दी थी और बाद में भी पुलिस से बेटी की जानकारी मांगी। शिकायत में संबंधित लोगों से फोन पर संपर्क होने का भी उल्लेख किया गया है।

 

पोलखोल न्यूज़ स्पष्ट करता है कि यह समाचार शिकायत आवेदन में लगाए गए आरोपों और आवेदिका के कथन पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस जांच एवं आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!