अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई या सिर्फ औपचारिकता? पोलखोल | दो वाहन पकड़े गए, बाकी पर कब होगी कार्रवाई?

नरसिंहपुर।  5 जून 2026 जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए प्रशासन और खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई जारी होने का दावा किया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज विभाग ने 3 जून को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में गिट्टी तथा 4 जून को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत का अवैध परिवहन पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर दोनों वाहनों को पुलिस थाना कोतवाली की अभिरक्षा में रखवाया है।

 

हालांकि इस कार्रवाई के बाद कई सवाल भी सामने आ रहे हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन की शिकायतें समय-समय पर उठती रही हैं। ऐसे में केवल दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पर हुई कार्रवाई को लेकर लोगों के बीच चर्चा है कि क्या अवैध परिवहन के मामले सिर्फ इन्हीं वाहनों तक सीमित हैं या फिर अन्य मामलों पर भी निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

 

क्या कहना स्थानीय लोगों का
स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगानी है तो कार्रवाई व्यापक स्तर पर और लगातार दिखाई देनी चाहिए, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।
फिलहाल विभाग की ओर से दो वाहनों पर कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक की गई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले दिनों में अवैध खनिज परिवहन और उत्खनन के अन्य मामलों पर भी इसी तरह की सख्ती दिखाई देती है या नहीं।

 

पोलखोल का सवाल:
क्या अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, या फिर कार्रवाई केवल चुनिंदा मामलों तक ही सीमित रहेगी?

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!