*“टोयोटा शोरूम के पास हाईवे पर हादसा: अचानक सामने आई गाय से टकराई बाइक, महिला की मौत; बेटा घायल”!*

नरसिंहपुर। 4 अक्टूबर 2026 स्टेशनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत 3 अक्टूबर की रात टोयोटा शोरूम के सामने माघरधा चौराहे के पास एक सड़क हादसे में 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा घायल हो गया। घायल युवक का उपचार जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में जारी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रोंसरा निवासी प्रीति/सूरज सैनी अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रही थीं। रात करीब 7:30 बजे हाईवे पर अचानक सामने गाय आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस की मदद से महिला और घायल युवक को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर लाया गया, जहां चिकित्सकीय जांच के बाद महिला को मृत घोषित किए जाने की जानकारी है। वहीं घायल बेटे का उपचार जारी है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे की विस्तृत परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस एवं अस्पताल रिकॉर्ड के आधार पर की जा सकेगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!