नरसिंहपुर / 6 अगस्त 2025 अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, और ही नशे का कारोबार वालों व सेवन करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए संपूर्ण जिले में विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 05.08.2025 को अन्य अपराध के आरोपियों की पतारसी एवं तलाश तलाश में जाते समय करेली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति इमलिया मुक्तिधाम के पास संदिग्ध हालत में खड़ा है। जो किसी प्रकार का अवैध मादक पदार्थ रखा हो सकता है। जो मुखबिर की सूचना पर कार्यावा करते हुए इमलिया मुक्तिधाम के पास एक व्यक्ति को खड़ा देखा गया। जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ करना चाहा तो वह व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे घेराबंदी करके पकड़ने पर उसका नाम व पता पूछा गया तो उसने अपना नाम मोहम्मद शैफी उर्फ शैफ खान पिता अजमईन खान उम्र 18 साल, निवासी इमामबाड़ा, नृसिह वार्ड, करेली, जिला नरसिहपुर बताया। जिसके किसी अपराध को घटित करने का पूर्ण संदेह होने पर या किसी अपराध में संलिंप्त होने के संदेह पर आरोपी मोहम्मद शैफी की तलाशी ली गयी। जो उसके पास से 08.15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ‘‘स्मैक’’ बरामद हुयी। इस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने पर करेली के एक व्यक्ति से स्मैक लाना बताने पर इनके विरुध्द अपराध क्र 682/25 धारा 8/2, 1 (सी), 29 एनडीपीएस एक्ट का मामला पंजीबध्द कर आरोपी मोहम्मद शैफी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
👉 इनकी रही मुख्य भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक प्रियंका केवट, उनि अभिषेक जैन, सउनि नरेश आरसे, प्र.आर. राजेश नंदा, वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी, आरक्षक आरक्षक सचिन पटेल, आर. रोहित बरोलिया सैनिक रियाज खान सायबर सेल से आरक्षक नीरज डेहरिया, की मुख्य भूमिका रही ।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए “अपराजिता’’ निरंतर जारी अभियान के तहत् नरसिंहपुर पुलिस की एक और शुरूआत
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्भया मोबाईल द्वारा भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं से किया जा रहा संवाद स्थापित
महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध यौन उत्पीड़न और अन्य प्रकार की हिंसा को अक्सर समाज द्वारा नजर अंदाज कर दिया जाता है। जिसके कारण महिलाओं और बालिकाओं को उनके साथ हुई किसी घटना को बताने में संकोच होता है। जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद होते है और महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ अपराध घटित करने का बल मिलता है। इस लिए जिले में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु ‘‘अपराजिता’’ अभियान नरसिंहपुर पुलिस का विशेष प्रयास है। जो माह फरवरी 2025 से निरंतर चलाया जा रहा है।
*“अपराजिता’ अभियान के तहत् नरसिंहपुर पुलिस की एक और शुरूआत -* अभियान के तहत् एक कदम और बढ़ाते हुए ‘‘निर्भया’’ मोबाईल को जोड़ा गया है। उक्त निर्भया मोबाईल द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित किया जा रहा है एवं उन्हे अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। जिससे उनके विरूद्ध होनें वाली किसी भी प्रकार की हिंसात्मक/आपराधिक या छेड़छाड की घटना की जानकारी पुलिस को तत्काल हो सके। जिससे प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर पुलिस द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जा सके।
निर्भया मोबाईल द्वारा स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, कैफे एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण करके लोगों को भी समझाईस दी जा रही है और इसी के साथ-साथ संदिग्धों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
नरसिंहपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता दो देशी पिस्टल एवं दो जिन्दा कारतूस जप्त।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉दिनांक 06.08.2025 को दोपहर करीबन साढ़े 3 बजे पुलिस टीम द्वारा बायपास रोड सोयाबीन प्लांट के पास गाडरवारा में संदेह के आधार पर आरोपी रवि राजपूत पिता रामशंकर राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी महुआखेड़ा, थाना साईखेड़ा, जिला नरसिंहपुर के कब्जे से एक लोडेड अवैध देशी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस जिसकी कीमती करीबन 40,000 रूपये है, समक्ष गवाहान जप्त किया गया ।
इसी प्रकार एक अन्य पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.08.2025 को शाम करीबन 4 बजे आजाद ढाबा के सामने गोल्डन सिटी कॉलोनी रोड के बाजू में से संदेह के आधार पर आरोपी रोहित राजपूत पिता खुमान सिंह राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मेहरागाँव जिला रायसेन के कब्जे से एक लोडेड देशी पिस्टल एवं 01 जिंदा बुलेट जिसकी कीमत करीबन 40,000 रूपये है,समक्ष गवाहान जप्त किया गया।
पुलिस टीमों द्वारा आरोपीगण को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया जाकर उनके विरूद्ध थाना गाडरवारा में आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं गिरफ्तारशुदा आरोपीगण को माननीय न्यायालय के समक्ष ज्यूडिशियल रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। दोनों आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड हैँ।
इनकी रही मुख्य एवं सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम रजक के साथ, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, संजय डोंगरे, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, बालकृष्ण रघुवंशी, सौरभ मिश्रा,प्रदीप गुप्ता, सोहेब खान, सुजीत बागरी, हरिशंकर,देवेन्द्र सोनवंशी की सराहनीय भूमिका रही ।











