लाड़ली बहनों को राखी पर खुशियों की सौगात, सीएम मोहन यादव का महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम!”

सीहोर | 6 अगस्त 2025

लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश की महिलाओं को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा राखी के पावन पर्व पर विशेष उपहार स्वरूप ₹250 की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा पर प्रदेशभर में महिलाओं में खुशी की लहर है। यह अतिरिक्त राशि लाड़ली बहनों को हर महीने मिलने वाली ₹1250 की मासिक सहायता के साथ दी जाएगी।

सीहोर निवासी अमृता खत्री ने इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह सहायता सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि हम बहनों के आत्मसम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का मजबूत संकल्प है। रक्षाबंधन पर यह उपहार हमारी खुशियों को दोगुना कर गया है।”

मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना प्रदेश में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और परिवार व समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत करना है।

इस योजना का संचालन मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से किया जा रहा है, और अब तक लाखों महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।

जनसंपर्क विभाग द्वारा भी इस योजना को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि हर पात्र महिला तक इसकी जानकारी पहुंच सके।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!