मुकेश अंबानी के खास माने जाते है मनोज मोदी।
पोलखोल ब्रेकिंग।भारत के सबसे रईस आदमी और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने करीबी मनोज मोदी को बहुत ही खास तोहफा दिया है।
मनोज मोदी जिनको अंबानी का राइट हैंड कहा जाता है उन्हे अंबानी ने 1500 करोड़ का मकान गिफ्ट किया है।
मनोज मोदी कई सालों से रिलायंस में काम कर रहे ।अंबानी से मनोज मोदी को 22 मंजिला इमारत तोहफे में मिली है। इस 22 मंजिल घर में तीन तरफ से सी-व्यू है और इटली से फर्नीचर मंगाया गया है।
औद्योगिक घरानों में कहा जाता है कि रिलायंस के सभी सौदों की सफलता के पीछे मनोज का हाथ होता है।








