*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के नेतृत्व में नरसिंहपुर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबलपुर पहुंचकर वोट बचाओ, संविधान बचाओ अभियान में लिया हिस्सा!*

जबलपुर। 26 नवंबर 2026मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जबलपुर में आयोजित वोट बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत विशाल संविधान रक्षा मार्च एवं विरोध प्रदर्शन में नरसिंहपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद (एन.पी.) प्रजापति के नेतृत्व में गोटेगांव सहित विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ता संस्कारधानी जबलपुर पहुंचे और अभियान में शामिल हुए।

कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे। संविधान, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे को लेकर आयोजित इस मार्च में कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली के रूप में बड़ा फव्वारा, करमचंद चौक होते हुए मालवीय चौक तक संविधान मार्च निकाला।

इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सांसद नकुलनाथ, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, अजय सिंह सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विधायक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मालवीय चौक पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए शपथ दिलाई। नेताओं के संबोधन के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

नरसिंहपुर जिले से गोटेगांव कांग्रेस नगर अध्यक्ष पं. लक्ष्मीनारायण तिवारी, नगर उपाध्यक्ष राजेश चौकसे, जिला सचिव दीनू छिरा, मीडिया प्रभारी संजू चौहान, टिंकू अग्रवाल, बगासपुर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राय, गोटेगांव मंडल अध्यक्ष कैलाश झारिया, संदीप महंत, महामंत्री दीपक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस मार्च में शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने वोट बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए लोकतंत्र एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया।

पोल खोल न्यूज़ | नरसिंहपुर

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!