नरसिंहपुर ! 26 नवंबर 2026
नरसिंहपुर। किसान आंदोलन के दौरान किसान करेली शुगर मिल की ओर आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान कुछ ही दूरी पर हाईवे पर पुलिस ने किसानों को रोकते हुए डिटेन कर लिया।
पुलिस की कार्रवाई के चलते हाईवे पर करीब 15 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा और किसानों को आगे बढ़ने से रोकने की कार्रवाई की गई।
किसानों के आंदोलन और पुलिस की कार्रवाई को लेकर मौके पर हलचल का माहौल रहा।
पोलखोल न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट .= आंदोलन स्थल से लगातार अपडेट।








