*नरसिंहपुर में SKM के जिला बंद को व्यापारियों का समर्थन, दुकानें बंद रखकर किसानों के साथ आए व्यापारी पूरी खबर पोल खोल !*

नरसिंहपुर | 21 नवंबर 2026 | पोलखोल न्यूज़

गन्ना किसानों को ₹600 प्रति क्विंटल लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) द्वारा बुलाए गए नरसिंहपुर जिला बंद का असर आज शहर में देखने को मिला। बंद के समर्थन में कई व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद नजर आए।

SKM नेताओं ने दावा किया कि जिले के सभी दुकान संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर जिला बंद को समर्थन दिया है। किसानों की मांग है कि गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य निर्धारित किया जाए, ताकि उन्हें उनकी उपज का वाजिब दाम मिल सके और आर्थिक राहत मिल सके।

बंद के दौरान SKM नेताओं ने नगर भ्रमण कर व्यापारियों और आम नागरिकों से संपर्क किया। मोर्चा नेताओं ने व्यापारियों द्वारा दिए गए समर्थन के लिए आभार भी जताया।

अब बड़ा सवाल यह है कि किसानों की ₹600 प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य की मांग पर सरकार और गन्ना मिल प्रबंधन क्या निर्णय लेते हैं?

नगर भ्रमण और जिला बंद की पूरी तस्वीर देखिए, पोलखोल न्यूज़ पर।

📍 नरसिंहपुर | 21 नवंबर 2026
पोलखोल न्यूज़ – निष्पक्ष • निर्भीक जनता की आवाज़, आपके साथ।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!