*ब्रेकिंग – पोलखोल गन्ना मूल्य विवाद गरमाया, SKM ने किया जिला बंद का आह्वान! व्यापारियों से सहयोग की अपील!*

नरसिंहपुर। 20 नवंबर 2026 गन्ना किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने शनिवार, 21 नवंबर 2026 को नरसिंहपुर जिला बंद का आह्वान किया है। इस संबंध में मोर्चा ने प्रेस नोट जारी कर जिले के समस्त व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर किसानों की लड़ाई में सहयोग करने की अपील की है।

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि गन्ना मिलों द्वारा किसानों को ₹600 प्रति

क्विंटल का लाभकारी मूल्य नहीं दिए जाने के कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और बर्बादी की ओर बढ़ रहे हैं।

प्रेस नोट में मोर्चा ने व्यापारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि किसानों की क्रय शक्ति कम होने का सीधा असर बाजार और व्यापार पर भी पड़ रहा है। किसानों के पास पहुंचने वाला पैसा ही बाजार में व्यापारियों तक पहुंचता है, लेकिन उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण किसान और व्यापारी दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

मोर्चा ने कहा कि गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर मजबूरन एक दिवसीय जिला बंद का निर्णय लिया गया है। साथ ही व्यापारियों से अपील की गई है कि वे शनिवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर इस आंदोलन में सहयोग करें।

अब जिले में 21 नवंबर को जिला बंद के आह्वान पर व्यापारिक संगठनों और दुकानदारों की क्या प्रतिक्रिया रहती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

निवेदक: संयुक्त किसान मोर्चा (SKM), नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग पोल खोल ₹600 प्रति क्विंटल पर फिर नहीं बनी बात! कलेक्टर कार्यालय में मिल मालिकों से किसानों की बैठक विफल, माहेश्वरी ने बिगाड़ी कहानी? अब कहां जाएगा किसान आंदोलन देखिए क्या कहा किसान नेताओं ने पोल खोल पर !*

error: Content is protected !!