*आईफोन की किस्त भरने के लिए बन गए बैटरी चोर! करेली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, 50 हजार की 5 बैटरियां बरामद polkhol !*

नरसिंहपुर ! 19 नवंबर 2026

करेली, नरसिंहपुर। महंगे आईफोन का शौक ऐसा चढ़ा कि उसकी किस्त चुकाने के लिए दो युवक कथित तौर पर बैटरी चोर बन गए। करेली पुलिस ने वाहन बैटरी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई पांच बैटरियां बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को ओमकार गिरी गोस्वामी ने थाना करेली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पुरानी गल्ला मंडी में खड़े वाहनों से अज्ञात व्यक्ति बैटरियां चोरी कर ले गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी देवेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान दो संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई।

आरोपियों की पहचान रवि ठाकुर (20 वर्ष), निवासी पीरा, थाना करेली एवं तन्मय चौरसिया (18 वर्ष), निवासी जयप्रकाश वार्ड, करेली के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने पुरानी गल्ला मंडी में खड़े वाहनों से पांच बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया। बताया गया कि महंगे मोबाइल फोन की किस्त चुकाने के लिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था।

चोरी की गई बैटरियां दोनों ने आपस में बांट ली थीं।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, उप निरीक्षक अवधेश बघेल, प्रधान आरक्षक उमेश पटेल, आरक्षक चेतन तंतुवाए, लक्ष्मी नागपुरे एवं सचिन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बाईट -पुलिस अनिल तिवारी, उप निरीक्षक, थाना करेली।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग पोल खोल ₹600 प्रति क्विंटल पर फिर नहीं बनी बात! कलेक्टर कार्यालय में मिल मालिकों से किसानों की बैठक विफल, माहेश्वरी ने बिगाड़ी कहानी? अब कहां जाएगा किसान आंदोलन देखिए क्या कहा किसान नेताओं ने पोल खोल पर !*

error: Content is protected !!