नरसिंहपुर। 19 नवंबर 2026 मुंगवानी थाना क्षेत्र के बिछुआ ग्राम निवासी अमन अपने दोस्त राजा ठाकुर के साथ गांव से मुंगवानी बाजार जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल अचानक स्लिप हो गई, जिससे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।
घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।







