*ब्रेकिंग पोलखोल: कल दोपहर 12 बजे नरसिंहपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव! थरेरी घाट के सीताराम नाम जाप महायज्ञ में होंगे शामिल, तैयारियों को लेकर हलचल तेज पोल खोल सूत्र!*

नरसिंहपुर, 19 नवंबर 2026।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कल 20 नवंबर को नरसिंहपुर जिले का दौरा प्रस्तावित है।

पोलखोल न्यूज़ को मिले सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे नरसिंहपुर पहुंच सकते हैं। इस दौरान वे गाडरवारा तहसील के समीप मां नर्मदा के पावन तट थरेरी घाट पर आयोजित विश्व कल्याणार्थ श्री सीताराम नाम जाप महायज्ञ में शामिल होंगे।

संत श्री 1008 श्री आत्मानंद दास महाराज जी (नेपाली बाबा) के सानिध्य में 11 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक इस भव्य धार्मिक आयोजन का संचालन किया जा रहा है। महायज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, उनके स्वागत और कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों की गतिविधियां भी महत्वपूर्ण रहेंगी।
अब सवाल यह है कि मुख्यमंत्री का थरेरी घाट में कार्यक्रम कितनी देर का होगा? क्या वे संत नेपाली बाबा से मुलाकात करेंगे और महायज्ञ में आहुति भी देंगे? इन सभी जानकारियों पर क्षेत्रवासियों की नजरें टिकी हुई हैं।

पोलखोल न्यूज़ पर बने रहिए, मुख्यमंत्री के दौरे से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले आप तक पहुंचाएंगे।
नोट: दोपहर 12 बजे आगमन की जानकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है।

मुख्यमंत्री के दौरे एवं विस्तृत कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि संबंधित प्रशासनिक सूचना के अधीन है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग पोल खोल ₹600 प्रति क्विंटल पर फिर नहीं बनी बात! कलेक्टर कार्यालय में मिल मालिकों से किसानों की बैठक विफल, माहेश्वरी ने बिगाड़ी कहानी? अब कहां जाएगा किसान आंदोलन देखिए क्या कहा किसान नेताओं ने पोल खोल पर !*

error: Content is protected !!