नरसिंहपुर | 17 नवंबर 2026
किसानों के साथ अब मक्का खरीदी में तुलाई को लेकर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। मंगलवार को किसानों की सूचना पर पोलखोल न्यूज़ की टीम कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर पहुंची, जहां किसानों ने मक्का तुलाई में निर्धारित वजन से कम तुलाई होने के आरोप लगाए।
किसानों का आरोप है कि 50 किलो की एक बोरी मक्का की तुलाई में 300, 150 से लेकर 450 ग्राम तक वजन कम बताया जा रहा है। इसको लेकर किसानों ने मंडी में नाराजगी जाहिर की और नापतौल व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
मामले को लेकर मंडी सचिव देवेंद्र सिंह ठाकुर ने पहले मशीन में तकनीकी गड़बड़ी की संभावना जताई, जिसके बाद उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही।
वहीं किसान नेता विमलेश पटेल का कहना है कि नापतौल विभाग के अधिकारियों को बार-बार फोन करने के बावजूद मौके पर कोई अधिकारी जांच के लिए नहीं पहुंचा।
अब सवाल यह है कि यदि तुलाई मशीन में गड़बड़ी है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है? और किसानों की उपज की सही तुलाई सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा?
देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर से, सिर्फ पोलखोल न्यूज़ पर।
पोलखोल न्यूज़ -निष्पक्ष • निर्भीक








