नरसिंहपुर। 13 अक्टूबर 2026 नवरात्रि पर्व के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने पुलिस बल एवं प्रशासनिक दल के साथ शहर में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया गया। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की सतर्कता को प्रदर्शित किया गया।
प्रशासन का उद्देश्य नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकें।
प्रशासन एवं पुलिस ने पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों से शांति एवं सहयोग की अपेक्षा की है।
पोलखोल न्यूज़ | नरसिंहपुर निष्पक्ष • निर्भीक | जनता की आवाज़, आपके साथ








