*ब्रेकिंग पोलखोल | नरसिंहपुर: राहुल वर्मा और अनूप सिंह के खिलाफ कोतवाली में FIR दर्ज, तहसील कार्यालय में हंगामे का मामला!*

नरसिंहपुर। 12 अक्टूबर 2026 जिले में दो परिवीक्षाधीन पटवारियों के लापता बताए जाने और स्वामित्व योजना के तहत काम कराने को लेकर सामने आए विवाद के बीच एक नया घटनाक्रम सामने आया है।

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम थाना कोतवाली में राहुल वर्मा और अनूप सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित तहसील कार्यालय में पहुंचकर कथित तौर पर उत्पात मचाने के मामले में तहसीलदार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि इससे पहले दो परिवीक्षाधीन पटवारियों के सुबह से उपलब्ध नहीं होने को लेकर विवाद सामने आया था। देर रात तहसील कार्यालय में पटवारी संघ के अध्यक्ष राहुल पटेल सहित अन्य सदस्यों की मौजूदगी में घटनाक्रम हुआ था। इसी दौरान पटवारी शेखर भी वहां पहुंचे थे।

 

शेखर ने बताया था कि उन्हें और उनकी साथी महिला पटवारी को काम के लिए महमदपुर ले जाया गया था।

 

अब इस पूरे घटनाक्रम में एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, एफआईआर में दर्ज धाराओं, पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और संबंधित पक्षों का विस्तृत जवाब सामने आना अभी बाकी है।

पुलिस की जांच में आगे क्या सामने आता है?

नोट: यह खबर विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। एफआईआर की प्रति, दर्ज धाराओं और पुलिस के आधिकारिक बयान की पुष्टि होने पर खबर अपडेट की जाएगी। संबंधित पक्षों का जवाब मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

पोलखोल न्यूज़ | निष्पक्ष • निर्भीक
जनता की आवाज़, आपके साथ।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!