*नरसिंहपुर में CM मोहन यादव का कार्यक्रम, मंत्री प्रहलाद पटेल रहेंगे नदारद! शहर के होर्डिंग्स भी बने चर्चा का विषय!*

नरसिंहपुर।  11 अक्टूबर 2026  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 11 अक्टूबर को नरसिंहपुर दौरे के बीच एक दिलचस्प बात सामने आई है। प्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार, वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के बजाय गोटेगांव बायपास स्थित भगवान परशुराम भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

 

मंत्री प्रहलाद पटेल के आधिकारिक दौरा कार्यक्रम के मुताबिक, वे सुबह 10 बजे जबलपुर से रवाना होकर 11 बजे गोटेगांव बायपास पहुंचेंगे, जहां भगवान परशुराम भवन का उद्घाटन समारोह प्रस्तावित है। कार्यक्रम के बाद दोपहर 1 बजे वे जबलपुर के लिए रवाना होंगे। इस तरह उनके जारी कार्यक्रम में नरसिंहपुर में मुख्यमंत्री के आयोजन में शामिल होने का उल्लेख नहीं है।

 

शहर के होर्डिंग्स भी चर्चा में
इधर, मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर में लगे होर्डिंग्स भी आमजन के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। शहर में लगे अधिकांश होर्डिंग्स पर मंत्री उदय प्रताप सिंह की मौजूदगी नजर आ रही है, जबकि मंत्री प्रहलाद पटेल के होर्डिंग्स अपेक्षाकृत कम दिखाई देने की चर्चा है। इनमें से कुछ होर्डिंग्स स्कूल संचालकों के संगठन सोसायटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स की ओर से सौजन्य स्वरूप लगाए जाने की बात सामने आ रही है।

 

अब सवाल यह है कि मुख्यमंत्री के नरसिंहपुर दौरे के दौरान मंत्री प्रहलाद पटेल की अनुपस्थिति और शहर में होर्डिंग्स की यह तस्वीर महज कार्यक्रमों के अलग-अलग निर्धारण का परिणाम है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है? फिलहाल, इस संबंध में किसी राजनीतिक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पोलखोल न्यूज़ की नजर इस पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!