ब्रेकिंग नरसिंहपुर: सरपंच माया विश्वकर्मा को डिटेन किए जाने की खबर, जिला पुलिस ने क्या कहा?

है! नरसिंहपुर। 9 अक्टूबर 2026 दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले नरसिंहपुर जिले के मेहरागांव की निर्विरोध सरपंच माया विश्वकर्मा समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई है!

सूत्रों के मुताबिक, माया विश्वकर्मा और CJP के एक अन्य पदाधिकारी को गुरूवार 8 अक्टूबर को देर शाम गाडरवारा क्षेत्र से बाहर की पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने की जानकारी मिली है।

हालांकि, इस मामले में नरसिंहपुर जिला पुलिस ने ऐसी किसी भी कार्रवाई की जानकारी होने से इनकार किया है। जिला पुलिस का कहना है कि स्थानीय पुलिस द्वारा किसी को डिटेन नहीं किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यदि ऐसी कोई कार्रवाई हुई होती तो संबंधित लोगों के परिजनों की ओर से भी जानकारी सामने आती।

वहीं, अन्य विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि माया विश्वकर्मा समेत कुछ लोगों को प्रदर्शन के मद्देनजर हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, संबंधित पुलिस अधिकारियों की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या माया विश्वकर्मा और अन्य लोगों को वास्तव में डिटेन किया गया है? मामले की आधिकारिक पुष्टि और संबंधित पक्षों का बयान सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पोलखोल न्यूज़ इस मामले पर नजर बनाए हुए है। आधिकारिक जानकारी सामने आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

 

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!