*स्वामित्व योजना के रजिस्ट्री कार्य को लेकर पटवारियों में नाराजगी, 9 अक्टूबर से कलमबंद हड़ताल, देखिये क्या कहा पटवारियों ने पूरी खबर पोलखोल पर!*

नरसिंहपुर। 9 अक्टूबर 2026 स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री संबंधी कार्य को लेकर नरसिंहपुर जिले के पटवारियों में नाराजगी सामने आई है। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर पटवारियों ने 9 अक्टूबर 2026 से सामूहिक कलमबंद हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है। इस संबंध में पटवारी संघ द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।

ज्ञापन में पटवारियों ने आरोप लगाया है कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री संबंधी कार्य करने के लिए उन पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही, कार्यालयीन समय के बाद भी कार्य करने के लिए बाध्य किए जाने की बात कही गई है।

पटवारियों का कहना है कि वे अपने नियमित शासकीय दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन अतिरिक्त कार्यों के संबंध में नियमानुसार लिखित आदेश, कार्य की प्रकृति, समय-सीमा और उत्तरदायित्व स्पष्ट किए जाने चाहिए।
संघ ने प्रशासन से इस मामले का निराकरण संवाद और उचित प्रशासनिक निर्णय के माध्यम से करने की मांग की है। इसके साथ ही पटवारियों ने सामूहिक सशर्त त्यागपत्र भी प्रस्तुत किया है।

ज्ञापन में संघ के आह्वान के विपरीत कार्य कराने के लिए अनुचित दबाव बनाए जाने की स्थिति में अपनी आपत्ति दर्ज कराई गई है।

अब देखना होगा कि पटवारी संघ की मांगों पर जिला प्रशासन क्या रुख अपनाता है और इस मामले का समाधान किस तरह निकलता है!

स्वामित्व योजना के कार्य को लेकर पटवारियों ने क्या कहा और उनकी प्रमुख मांगें क्या हैं? देखिए पोलखोल न्यूज़ की पूरी खबर।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!