*8 माह से किसान सम्मान निधि का इंतजार, 73 वर्षीय बुजुर्ग रमेश रजक पहुंचे जनसुनवाई – बोले, आखिर कब मिलेगा हक का पैसा?* *पोलखोल न्यूज़ | नरसिंहपुर*

नरसिंहपुर। 6 अक्टूबर 2026 मंगलवार, 6 अक्टूबर को आयोजित जनसुनवाई में ग्राम भैंसा पाला निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग किसान रमेश रजक अपनी समस्या लेकर पहुंचे। बुजुर्ग का कहना है कि उन्हें पिछले करीब 8 माह से किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिल रही है, जिसके चलते वे लगातार परेशान हैं।

रमेश रजक ने जनसुनवाई में अपनी समस्या अधिकारियों के सामने लेकर गये और किसान सम्मान निधि की रुकी हुई राशि दिलाने की मांग की। उम्रदराज होने के बावजूद अपनी समस्या के समाधान के लिए जनसुनवाई में पहुंचे रमेश रजक ने अपनी परेशानी बयां करते हुए कहा कि उन्हें लंबे समय से योजना की राशि का इंतजार है।

बुजुर्ग किसान ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या की जांच कर किसान सम्मान निधि की लंबित राशि जल्द से जल्द दिलाई जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके।
अब देखना होगा कि जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराने के बाद संबंधित विभाग इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और बुजुर्ग किसान को उनका हक कब तक मिल पाता है।

पोलखोल न्यूज़ | नरसिंहपुर

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!